'वेधा' जुनूनी और महत्वाकांक्षी किरदार, टीवी से ओटीटी तक का सफर रोमांचक : निधि शाह

IANS | May 7, 2026 12:47 PM

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। टीवी शो 'अनुपमा' में किंजल का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री निधि शाह अब डिजिटल दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं। अपनी अपकमिंग ओटीटी सीरीज में वह 'वेधा' के किरदार में नजर आएंगी, जिसे लेकर उत्साहित निधि ने बताया कि यह बेहद खास है। निधि ने कहा कि कुछ नया आजमाने और अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने में उन्हें खूब मजा आया।

संजय कपूर संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को किया मध्यस्थ नियुक्त

IANS | May 7, 2026 12:25 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। दिवंगत उद्योगपति और सोना ग्रुप के मालिक संजय कपूर की मौत के बाद शुरू हुआ करोड़ों की संपत्ति और फैमिली ट्रस्ट का विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। लंबे समय से अदालतों में चल रही इस कानूनी लड़ाई को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। अदालत ने देश के पूर्व सीजेआई डी. वाई. चंद्रचूड़ को इस मामले में मध्यस्थ नियुक्त किया है।

'ऑपरेशन सिंदूर' की वर्षगांठ पर विवेक रंजन ने सेना को किया सलाम, बोले- शांति हमारा स्वभाव है, कमजोरी नहीं

IANS | May 7, 2026 12:17 PM

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर फिल्म निर्माता-निर्देशक व लेखक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने देश की सेना को सलाम किया है। उन्होंने सशस्त्र बलों के साहस को नमन करते हुए कहा, “एक साल बीत गया, जब भारत ने दुनिया को दिखाया कि शांति हमारा स्वभाव है, लेकिन चुप्पी हमारी कमजोरी नहीं है।”

'कृष्णावतारम्' मूवी रिव्यू: दर्शकों को आध्यात्मिक और भावनात्मक अनुभव से जोड़ती है फिल्म, सत्यभामा की नजर से दिखाई गई कहानी

IANS | May 7, 2026 11:00 AM

'कृष्णावतारम्' फिल्म दर्शकों को एक गहरे आध्यात्मिक और भावनात्मक अनुभव से जोड़ती है। यह फिल्म भगवान कृष्ण के जीवन और उनकी दिव्य लीलाओं को एक नए अंदाज में प्रस्तुत करती है, जिससे दर्शकों को कृष्ण के संसार को एक अलग नजरिए से समझने का मौका मिलता है। फिल्म का हर दृश्य भव्यता और आस्था से भरा हुआ है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखता है।

शो के जरिए महिलाओं को ओवेरियन कैंसर के लिए जागरूक करते नजर आए राजीव खंडेलवाल, मां का जिक्र कर हुए भावुक

IANS | May 7, 2026 9:50 AM

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। रियलिटी शो ‘तुम हो ना’ के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में अभिनेता और होस्ट राजीव खंडेलवाल अपनी मां के ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षणों को समय पर न समझ पाने पर गहरे अफसोस और खुद को दोषी मानते नजर आए।

एक्शन और भावनाओं से भरपूर ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ एक जबरदस्त सफर है : रणदीप हुड्डा

IANS | May 6, 2026 11:33 PM

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। अभिनेता रणदीप हुड्डा अपकमिंग वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। रणदीप हुड्डा एक बार फिर से इंस्पेक्टर अविनाश का किरदार निभाते नजर आएंगे। अभिनेता ने हिंट देते हुए बताया कि एक्शन और भावनाओं से भरपूर ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ एक जबरदस्त सफर है और इस बार यह और भी मजेदार होने वाला है।

आर्ट सिनेमा को नया आयाम देने वाले वनराज भाटिया, जो श्याम बेनेगल के रहे पसंदीदा संगीतकार

IANS | May 6, 2026 11:29 PM

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। भारतीय समानांतर सिनेमा में ऐसे कई कलाकार हुए जो भले ही आज इस दुनिया में न हों मगर उनकी कला आज भी उतनी नई और प्रशंसकों के बीच खास है, जितनी पुराने दौर में थी। ऐसे ही एक संगीतकार हुए वनराज भाटिया, जो न केवल श्याम बेनेगल के पसंदीदा संगीतकार थे बल्कि उन्होंने आर्ट सिनेमा को एक नया आयाम दिया।

पश्चिम बंगाल में जीत पर एक्टर देव ने भाजपा को दी शुभकामनाएं

IANS | May 6, 2026 11:25 PM

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर बंगाली फिल्मों के अभिनेता देव की प्रतिक्रिया सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से लंबे समय से जुड़े देव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बधाई देते हुए नई सरकार से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में प्रतिबंधों की संस्कृति समाप्त करने की अपील के साथ ही कलात्मक स्वतंत्रता की उम्मीद जताई।

'मिस्टर इंडिया' अनिल कपूर ने रेड कार्पेट पर दिखाया मजनू भाई का 'आर्ट'

IANS | May 6, 2026 10:06 PM

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'वेलकम' में मजनू भाई (अनिल कपूर) घोड़े की पेंटिंग बनाते हैं। यह पेंटिंग आज भी मीम्स का हिस्सा है और अब न्यूयॉर्क के मेट गाला रेड कार्पेट तक पहुंच गई है।

जब प्रेम धवन ने ठुकराया था संगीत देने का ऑफर, मनोज कुमार की जिद ने बदल दी किस्मत

IANS | May 6, 2026 9:58 PM

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के मशहूर गीतकार प्रेम धवन के गीत आज भी लोगों में जोश जगा देते हैं। 7 मई 2001 को उनका निधन हो गया, लेकिन 'ए वतन, ए वतन' और 'सरफरोशी की तमन्ना' जैसे गीत उन्हें लोगों के बीच अमर बनाए रखते हैं। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ भी आया था, जब उन्होंने खुद ही एक बड़ा मौका ठुकरा दिया था। बाद में एक दोस्त की जिद ने उनके करियर की दिशा ही बदल दी और उन्हें नई पहचान दिलाई।