'महादेव' के रोल में टाइपकास्ट नहीं ये भूमिका मैं सोच-समझकर चुनता हूं: तरुण खन्ना

IANS | May 4, 2026 11:31 PM

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। महादेव के किरदार निभाकर लोकप्रिय होने वाले अभिनेता तरुण खन्ना ने अपने रोल को लेकर खुलकर बात की। महादेव की भूमिका को बार-बार निभाने के कारण टाइपकास्ट हो चुके अभिनेता ने कहा है कि वह ये भूमिका सोच-समझकर चुनते हैं।

नई राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत... विजय की चुनावी सफलता पर एआर रहमान, विक्रम समेत अन्य सितारों ने दी बधाई

IANS | May 4, 2026 11:24 PM

चेन्नई, 4 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के शानदार प्रदर्शन पर अभिनेता व राजनेता विजय को दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत के तमाम सितारों ने बधाई दी है। एआर रहमान, विक्रम, विजय देवरकोंडा, शिवकार्तिकेयन, काजल अग्रवाल और राम पोथिनेनी जैसे कलाकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से विजय को शुभकामनाएं दीं।

'राजा शिवाजी' फिल्म को टैक्स-फ्री करने की मांग, अंबादास दानवे ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र

IANS | May 4, 2026 11:17 PM

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और एमएलसी अंबादास दानवे ने महाराष्ट्र सरकार से फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को पूरे राज्य में टैक्स-फ्री करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस संबंध में औपचारिक पत्र लिखा है।

मनोज मुंतशिर को भा गई 'चिरैया', बोले- शादी लाइसेंस नहीं है, समाज को संवेदनशील होना पड़ेगा

IANS | May 4, 2026 2:30 PM

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर का मानना है कि वह आमतौर पर फिल्मों या वेब सीरीज की सिफारिश नहीं करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग वेब सीरीज ‘चिरैया’ को खास तौर पर देखने की सलाह दी है।

मीम क्रिएटर्स को कमाल का स्टोरीटेलर मानते हैं दिव्येंदु, बोले- इंडस्ट्री में मिल सकता है बेहतरीन मौका

IANS | May 4, 2026 12:40 PM

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। ‘मिर्जापुर’ में मुन्ना भैया के किरदार से रातोंरात मशहूर हुए अभिनेता दिव्येंदु मीम कल्चर को लेकर काफी सकारात्मक हैं। उन्होंने कहा है कि मीम बनाने वाले लोग बेहद रचनात्मक और कहानी कहने में माहिर होते हैं। उनका मानना है कि इन क्रिएटर्स को फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना चाहिए।

संत त्यागराज की 259वीं जयंती : सांस्कृतिक विरासत को बचाने का संकल्प, पवन कल्याण ने सुझाए दो बड़े प्रस्ताव

IANS | May 4, 2026 12:04 PM

हैदराबाद, 4 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व अभिनेता पवन कल्याण ने संत त्यागराज की 259वीं जयंती के पावन अवसर पर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारत के महानतम संगीतकार-संतों में से एक को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनकी संगीत विरासत को संरक्षित करने की अपील की।

मैं ठीक हूं, मेरी अच्छी देखभाल हो रही है, फैंस फेक वीडियो पर ध्यान न दें : राहुल रॉय

IANS | May 3, 2026 8:32 PM

मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। 'आशिकी' फेम अभिनेता राहुल रॉय ने अपनी सेहत और आर्थिक स्थिति को लेकर फैली अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ कहा है कि वे पूरी तरह ठीक हैं और उनकी अच्छी देखभाल हो रही है।

परिवार के रीयूनियन को देख भावुक हुईं आरती सिंह, बोलीं- 'गलतफहमियों ने दूर कर दिया था, अब सब ठीक हो गया'

IANS | May 3, 2026 3:18 PM

मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री आरती सिंह अपने भाई कृष्णा अभिषेक, भाभी कश्मीरा शाह और मामी सुनीता आहूजा को लंबे समय बाद साथ देख भावुक हो उठी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने हाल ही में टेलिकास्ट हुए शो 'लाफ्टर शेफ्स' के एक एपिसोड की कुछ तस्वीरें साझा कीं। इस एपिसोड में सुनीता आहूजा स्पेशल गेस्ट बनकर सेट पर पहुंचीं थी।

'हंसते रहिए, हंसाते रहिए', वर्ल्ड लाफ्टर डे पर अक्षय कुमार ने शेयर किया कॉमेडी फिल्मों का मजेदार वीडियो क्लिप

IANS | May 3, 2026 1:34 PM

मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। हर साल मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है। हंसना सेहत के लिए काफी जरूरी है। इसके लिए टीवी, ओटीटी और फिल्में सबसे अच्छा सोर्स है। बॉलीवुड में अगर कॉमेडी फिल्मों की बात की जाए तो अक्षय कुमार का नाम सबसे पहले याद आता है। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को वर्षों तक खूब हंसाया है। वर्ल्ड लाफ्टर डे के खास मौके पर अक्षय ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया।

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में शामिल हुए गौरव खन्ना और हर्ष गुजराल, रोहित शेट्टी के साथ करेंगे स्टंट

IANS | May 3, 2026 12:58 PM

मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर कलर्स पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के साथ वापसी करने को तैयार हैं। स्टंट बेस्ड शो के 15वें सीजन में एक्शन, ड्रामा और खतरे का स्तर पहले से भी ज्यादा बढ़ा हुआ होगा। खास बात है कि शो के कंटेंस्टेंट्स में स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल और 'बिग बॉस 19' के विजेता गौरव खन्ना भी नजर आएंगे।