'शुक्रिया, आपने बोलना चुना', अशोक पंडित ने की जान्हवी की तारीफ
मुंबई, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने अभिनेत्री जान्हवी कपूर की खुलकर तारीफ की है। जान्हवी ने हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा, विशेष रूप से दीपू चंद्र दास की हत्या की कड़ी निंदा की थी। अशोक पंडित ने इसके लिए उनकी न केवल तारीफ की बल्कि धन्यवाद भी कहा।