'शैतान और उसके लड्डू पीछा नहीं छोड़ रहे', अजय देवगन ने फिल्म के दो साल पूरे होने पर किया पोस्ट
मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की चर्चित सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म 'शैतान' को रिलीज हुए दो साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके को फिल्म के मुख्य अभिनेता अजय देवगन ने अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एआई से तैयार किया गया वीडियो साझा किया, जिसने एक बार फिर फिल्म की डरावनी दुनिया की याद ताजा कर दी।