टीवी शो में बेतुके सीन पर भड़के हर्ष छाया, बोले– अब कहानी से ज्यादा एपिसोड पूरा करने की रहती है जल्दी
मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। भारतीय टेलीविजन ने पिछले तीन दशकों में काफी बदलाव देखा है। एक समय था जब टीवी सीरियल अपनी मजबूत कहानियों के लिए पहचाने जाते थे। दर्शक टीवी शोज से खुद को जोड़ पाते थे और किरदार उनके परिवार का हिस्सा बन जाते थे, लेकिन धीरे-धीरे मनोरंजन की दुनिया में प्रतिस्पर्धा बढ़ी और टीआरपी की दौड़ ने कंटेंट का तरीका बदल दिया। अब कई बार दर्शकों को ऐसे सीन्स देखने को मिलते हैं, जो वास्तविकता से काफी दूर होते हैं। इसी बदलाव को लेकर अभिनेता हर्ष छाया ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में खुलकर अपनी राय रखी।