'द पिरामिड स्कीम' के पीछे 15 साल की रिसर्च, डायरेक्टर श्रेयांश पांडे बोले- 5 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं ऐसे घोटालों का शिकार
मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। आज के दौर में जल्दी अमीर बनने का सपना दिखाने वाली स्कीमों का जाल देशभर में फैल चुका है। हर साल हजारों लोग ऐसे वादों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा देते हैं। इसी मुद्दे को लेकर डायरेक्टर श्रेयांश पांडे वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' लेकर आ रहे हैं।