जापान ट्रिप में फराह खान की शर्ट ने खींचा लोगों का ध्यान, बोलीं– 'साधारण दिखना मेरे बस की बात नहीं है'
मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपनी जापान यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। काम से ब्रेक लेकर वह अपनी यूट्यूब व्लॉगिंग टीम के साथ जापान में छुट्टियां मना रही हैं और वहां के खूबसूरत नजारों, स्थानीय व्यंजनों तथा मजेदार अनुभवों को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने सोमवार सुबह एक नई तस्वीर पोस्ट की, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।