भोजपुरी के 'पावर स्टार' को भाजपा का बड़ा तोहफा, बिहार विधान परिषद चुनाव में पवन सिंह को मिला टिकट
पटना, 5 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और 'पावर स्टार' के नाम से मशहूर पवन सिंह को टिकट दिए जाने की रही। दरअसल, भाजपा ने इस बार पवन सिंह को भी एमएलसी उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने कई बड़े और चर्चित नामों को भी टिकट दिया है।