'वोट जोश में नहीं, होश में करें', बीएमसी चुनाव में रजा मुराद से सुभाष घई तक हस्तियों ने किया मतदान
मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आम नागरिकों के साथ-साथ फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियों ने भी मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाई और लोगों से वोट डालने की अपील की।