पीएम मोदी ने यूएई हमले की कड़ी निंदा की, बोले- आम लोगों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना मंजूर नहीं

IANS | May 5, 2026 12:33 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के पोर्ट पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और यूएई के लिए अपना समर्थन जताया। यूएई पर हुए इस हमले में तीन भारतीय घायल हो गए। वहीं दुनिया के अन्य शीर्ष नेताओं ने भी यूएई पर हुए इन हमलों की निंदा की है।

जमैका की विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेती समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

IANS | May 5, 2026 8:50 AM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने जमैका के दौरे पर अपने समकक्ष कामिना जे स्मिथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य और खेती समेत अन्य कई मुद्दों पर बातचीत हुई।

ईरान का दावा 'हमने किया अमेरिकी युद्धपोत पर मिसाइल हमला', सेंटकॉम ने कहा- ये सच नहीं

IANS | May 4, 2026 5:14 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी फार्स न्यूज एजेंसी ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से दावा किया कि जास्क आइलैंड के पास एक अमेरिकी नौसैनिक पोत पर दो मिसाइलें दागी गईं। हालांकि इसी दावे को अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सिरे से खारिज कर दिया है।

क्या है लिपुलेख पास का इतिहास? इस रास्ते से कैलाश मानसरोवर की यात्रा से क्यों है नेपाल सरकार को ऐतराज

IANS | May 4, 2026 2:03 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए लिपुलेख पास के इस्तेमाल को लेकर नेपाल की बालेंद्र शाह की सरकार ने परेशानी खड़ी कर दी है। नेपाल सरकार का कहना है कि भारत और चीन के लिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने को लिपुलेख की जमीन का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, इस पर भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से भी बयान सामने आ चुका है। आइए जानते हैं कि लिपुलेख से होकर मानसरोवर की यात्रा को लेकर बालेंद्र शाह की सरकार को क्या ऐतराज है।

भारत का जमैका को तोहफा, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भेंट किया इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड

IANS | May 4, 2026 9:23 AM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 2 से लेकर 10 मई तक तीन देशों के दौरे पर हैं। जमैका के दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर ने प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस से मुलाकात की और भारत की ओर से इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने जमैका में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत भी की।

सर्गियो गोर ने नेपाल दौरे को बताया 'सार्थक', पीएम शाह से नहीं हो पाई मुलाकात

IANS | May 3, 2026 11:51 AM

काठमांडू, 3 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशिया के विशेष दूत और भारत के एंबेसडर सर्गियो गोर ने शनिवार को नेपाल की अपनी यात्रा समाप्त की और इसे "सार्थक" बताया। वहीं, अनुरोध के बावजूद प्रधानमंत्री शाह अपनी व्यस्तताओं के चलते अमेरिकी दूत से नहीं मिल पाए।

'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट' राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम, भारत की समुद्र में बढ़ेगी निगरानी और ताकत : पीके श्रीवास्तव

IANS | May 1, 2026 9:07 PM

भोपाल, 1 मई (आईएएनएस)। 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट' को लेकर देश में जारी बहस के बीच एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) पीके श्रीवास्तव ने शुक्रवार को इसे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक क्षमता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट्स को केवल विकास के नजरिए से नहीं, बल्कि दीर्घकालिक रणनीतिक हितों के संदर्भ में भी समझने की जरूरत है।

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, चीन को मिलेगा रणनीतिक जवाब: राजीव चौधरी

IANS | May 1, 2026 9:00 PM

पुणे, 1 मई (आईएएनएस)। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राजीव चौधरी ने 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट' का समर्थन करते हुए कहा कि इससे चीन के मुकाबले भारत की रणनीतिक बढ़त बढ़ेगी, समुद्री नियंत्रण मजबूत होगा और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान और अमेरिका की नाकेबंदी गैरकानूनी : पूर्व भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी

IANS | April 30, 2026 5:04 PM

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र में भारत के पूर्व राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने गुरुवार को कहा कि ईरान और अमेरिका का होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट डालना गैर-कानूनी है। यह कानून के राज और नियम-आधारित व्यवस्था का उल्लंघन है।

यूएई ने तेल कोटा कम होने की वजह से ओपेक छोड़ा: पूर्व राजदूत नवदीप

IANS | April 30, 2026 3:19 PM

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात ने 1 मई से ऑर्गनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (ओपीईसी) से खुद को अलग करने का ऐलान किया। इस बीच यूएई और मिस्र में भारत के पूर्व राजदूत नवदीप सिंह सूरी के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात पिछले पांच सालों से ओपेक कार्टेल छोड़ने के बारे में सोच रहा था। सऊदी अरब के दबदबे वाले समूह द्वारा देश को दिया गया तेल कोटा काफी नहीं माना जा रहा था।