इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट के लोगों लॉन्च पर जिम्बाब्वे के राजदूत बोले-भारत ने आर्थिक-राजनीतिक तरीके से किया विकास

IANS | April 23, 2026 3:43 PM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और अफ्रीकन यूनियन कमीशन मिलकर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में चौथा इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करेंगे। इस समिट का आयोजन 31 मई को होने जा रहा है। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 23 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में चौथे आईएएफएस का लोगो, थीम और वेबसाइट लॉन्च किया। इस मौके पर अफ्रीकी देशों के डिप्लोमैट भी शामिल हुए।

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

IANS | April 23, 2026 2:09 PM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 23 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में चौथे आईएएफएस का लोगो, थीम और वेबसाइट लॉन्च की।

सिबी जॉर्ज ने एंटोनियो गुटेरेस से की मुलाकात, बहुपक्षवाद में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया

IANS | April 23, 2026 2:02 PM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। उन्होंने बहुपक्षवाद के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और ग्लोबल साउथ को ज्यादा आवाज देने को लेकर विचार साझा किए। इसके अलावा, दोनों नेताओं में यूएनएससी में सुधार को लेकर भी बातचीत हुई।

लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी ईरान की व्यवस्था: पूर्व अमेरिकी एनएसए (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | April 22, 2026 10:28 PM

वॉशिंगटन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को बढ़ाने का ऐलान किया। इस बीच पूर्व अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर एचआर मैकमास्टर ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि जिस तरह का हालात हैं ईरान की व्यवस्था लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी।

इटली में इंडियन एंबेसी ने भारतीय नागरिक के साथ दुर्व्यवहार वाले वीडियो को बताया झूठा और मनगढ़ंत

IANS | April 22, 2026 9:46 PM

रोम, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली में रहने वाले एक भारतीय नागरिक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने भारतीय दूतावास के अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया। हालांकि, इटली में भारतीय दूतावास ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया और इसे झूठा और मनगढ़ंत बताया।

पाकिस्तान चीन का क्लाइंट है, आतंकी संगठनों को विदेश नीति के तौर पर कर रहा यूज: पूर्व अमेरिकी एनएसए (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | April 22, 2026 8:45 PM

वॉशिंगटन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने के लिए पाकिस्तान के ऑफर पर पूर्व अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर एच आर मैकमास्टर ने गंभीर संदेह जताया है। पूर्व अमेरिकी एनएसए ने बुधवार को इस्लामाबाद पर सुरक्षा सहयोग में डुअल-ट्रैक अप्रोच अपनाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को निश्चित रूप से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) का क्लाइंट माना जाना चाहिए।

विश्व पृथ्वी दिवस पर नेहरू पार्क में विदेशी राजनयिकों ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

IANS | April 22, 2026 6:04 PM

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नई दिल्ली म्युनिसिपल कोऑपरेशन काउंसिल (एनडीएमसी) की तरफ से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग देशों के डिप्लोमैट ने पीएम मोदी के विजन 'एक पेड़ मां के नाम' पर पौधे लगाए।

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर ईयू का बयान, 'हम भारत के साथ, जो हुआ वो भयावह'

IANS | April 22, 2026 12:03 PM

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर यूरोपीय संघ के 27 देशों ने भारत के समर्थन में बयान जारी किया। जघन्य हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। भारत स्थित आइरिश दूतावास ने एक्स हैंडल पर ईयू का बयान जारी किया। यूरोपीय संघ ने हमले को “निंदनीय” करार देते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की है।

ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम बढ़ाया: नाकाबंदी जारी, वार्ता पर अनिश्चितता बरकरार

IANS | April 22, 2026 7:08 AM

वाशिंगटन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान के साथ जारी युद्धविराम को बढ़ाने का ऐलान किया, लेकिन साथ ही नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखने का आदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि तेहरान को वार्ता आगे बढ़ाने के लिए पहले एक “एकजुट होकर प्रस्ताव” पेश करना होगा।

अमेरिका में भारत से जुड़ा टैरिफ रिफंड 12 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है: रिपोर्ट

IANS | April 21, 2026 5:03 PM

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका में भारत से जुड़े टैरिफ रिफंड की राशि 10 से 12 अरब डॉलर के बीच होने की उम्मीद है। यह रिफंड अमेरिकी अधिकारियों द्वारा डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ के लिए 166 अरब डॉलर की क्लेम विंडो खोलने के बाद दिया जा रहा है, जिसे अमेरिकी अदालतों ने रद्द कर दिया था। यह जानकारी ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव की ओर से जारी रिपोर्ट में दी गई।