टीआरएफ को अमेरिका ने बताया आतंकवादी संगठन, एस जयशंकर बोले- सराहनीय कदम
नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका ने पहलगाम हमले में शामिल द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस फैसले की सराहना की और इसे भारत-अमेरिका आतंकवाद-रोधी सहयोग की एक मजबूत पुष्टि बताया।