विश्व मंच पर अकेले पड़ गए ट्रूडो को वास्तविकता से करना पड़ रहा है सामना

IANS | September 25, 2023 5:28 PM

लंदन, 25 सितंबर (आईएएनएस)। लोगों की नजरों में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो काफी हद तक अकेले पड़ गए हैं, अपनी आबादी से 35 गुना आबादी वाले देश से पंगा लेने के बाद। वहां की मीडिया में ये बात कही गई है।

भारतीय-अमेरिकी टेक्सस काउंटी कमिश्नर उम्मीदवार पर हो रहे हैं नस्लीय हमले

IANS | September 24, 2023 2:55 PM

न्यूयॉर्क, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य टेक्सस में फोर्ट बेंड काउंटी कमिश्नर के लिए चुनाव लड़ रहे एक भारतीय-अमेरिकी नीति विशेषज्ञ को नस्लीय हमले का शिकार होना पड़ रहा है। पीडि़त ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर उनकी जातीयता, राष्ट्रीयता और आस्था को निशाना बनाते हुए नफरत भरे संदेश मिल रहे हैं।

जी20 दिल्ली घोषणा यूक्रेन, भू-राजनीति के बारे में 'उद्देश्‍यपूर्ण' : लावरोव

IANS | September 24, 2023 2:44 PM

संयुक्त राष्ट्र, 23 सितंबर (आईएएनएस)। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन और भू-राजनीतिक स्थिति के बारे में इस महीने नई दिल्ली में अपनाई गई जी20 नेताओं की घोषणा को "उद्देश्यपूर्ण" बताया है।

ईरान, रूस, तुर्की और संयुक्त राष्ट्र ने सीरिया की स्थिति पर की चर्चा

IANS | September 24, 2023 11:53 AM

तेहरान, 24 सितंबर (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा है कि उन्होंने अपने रूसी और तुर्की समकक्षों और संयुक्त राष्ट्र के दूत के साथ न्यूयॉर्क में सीरिया की ताजा स्थिति पर चर्चा की है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के खिलाफ ट्रूडो के आरोपों का ध्‍यान भटकाने के लिए किया इस्‍तेमाल

IANS | September 23, 2023 10:37 AM

संयुक्त राष्ट्र, 23 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत के खिलाफ आरोपों का इस्‍तेमाल इस्लामाबाद के आतंकवाद के अपने रिकॉर्ड से ध्‍यान भटकाने के लिए किया है।

निज्जर की हत्या की खुफिया जानकारी 'फ़ाइव आईज़' नेटवर्क के सहयोगी द्वारा प्रदान की गई: रिपोर्ट

IANS | September 22, 2023 9:39 AM

टोरंटो, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। फाइव आईज खुफिया नेटवर्क के एक सहयोगी द्वारा प्रदान की गई खुफिया जानकारी और भारतीय अधिकारियों के बीच बातचीत का पता लगने के कारण ओटावा ने खालिस्तान नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए नई दिल्ली को जिम्मेदार ठहराया। यह बात सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट में कही गई है।

देश में कनाडाई राजनयिकों की संख्‍या कम करने के पक्ष में भारत

IANS | September 21, 2023 6:48 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। दोनों देशों के बीच जारी विवाद के बीच भारत ने कनाडा से कहा है कि देश में उसके राजनयिकों की संख्‍या काफी ज्‍यादा है और इसमें समानता होनी चाहिये।

भारत-कनाडा विवाद के किसी भी प्रभाव पर नज़र रखने के लिए हितधारकों के साथ बात करेंगे: नैसकॉम

IANS | September 21, 2023 6:33 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय आईटी उद्योग की शीर्ष संस्था नैसकॉम ने गुरुवार को भारत-कनाडा के बीच चल रहे राजनयिक विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापार धीमा हो सकता है और वे कनाडा में अपने सदस्यों के साथ निकट संपर्क में हैं।

तुर्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा

IANS | September 20, 2023 9:50 AM

संयुक्त राष्ट्र, 20 सितंबर (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दा उठाते हुए कहा है कि भारत और पाकिस्तान द्वारा बातचीत के जरिए इसे सुलझाने से क्षेत्र में स्थिरता आएगी।