ईरान शुरू से ही शांति चाहता था, शर्तें मान लीं तो स्थायी संघर्ष विराम संभव: सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि इलाही
दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान में संघर्ष विराम की घोषणा की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक ट्रुथ सोशल पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। ईरान की ओर से भी 2 हफ्ते की अस्थायी सहमति जताई गई है। बदले भू-राजनीतिक हालात के बीच कुछ सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। भारत में ईरानी सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने ईरान की सोच-विचार और उसकी कोशिशों के बारे में बताया है। आईएएनएस से एक्सक्लूसिव बातचीत में इलाही ने स्पष्ट कहा कि ईरान ये संघर्ष नहीं चाहता था और हम कभी भी न्यूक्लियर वेपन के समर्थक नहीं रहे।