शेख हसीना ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई, बोलीं-भारत-बांग्लादेश की दोस्ती में पश्चिम बंगाल की खास जगह है

IANS | May 9, 2026 5:09 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल चुनाव में शनिवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने बतौर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और भारत के बीच सच्ची दोस्ती के इतिहास में पश्चिम बंगाल की एक खास जगह है।

'इजरायल को भारतीय सेना के साथ अपने जुड़ाव पर गर्व है', ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच

IANS | May 7, 2026 4:32 PM

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' के एक साल पूरे होने पर आईएएनएस के साथ खास बातचीत में मध्य-पश्चिम भारत में इजरायल के महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच ने भारतीय सेना के जज्बे की सराहना की और कहा कि इजरायल को भारतीय सेना के साथ अपने जुड़ाव पर गर्व है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने सूरीनाम के शीर्ष नेतृत्व से की बात, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर दिया जोर

IANS | May 7, 2026 3:27 PM

पारामारिबो, 7 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर फिलहाल सूरीनाम दौरे पर हैं। सूरीनाम के दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर ने दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए दक्षिण अमेरिकी देश के शीर्ष नेतृत्व और दूसरे अधिकारियों के साथ कई बार बातचीत की।

अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान के उपविदेश मंत्री आ सकते हैं भारत, ब्रिक्स समिट में शामिल होने की उम्मीद

IANS | May 7, 2026 2:02 PM

तेहरान, 7 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के साथ भीषण तनाव के बीच ईरान के उप-विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी भारत के दौरे पर आ सकते हैं। ईरानी उपविदेश मंत्री के नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है।

टीएंडटी की पीएम ने बंगाल में ऐतिहासिक जीत के लिए पीएम मोदी को बधाई दी, एस. जयशंकर के दौरे का इंतजार

IANS | May 7, 2026 1:44 PM

पोर्ट ऑफ स्पेन, 7 मई (आईएएनएस)। त्रिनिदाद और टोबैगो (टीएंडटी) की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक चुनावी जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

भारत-वियतनाम ने तय किया 2030 तक 25 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य, आर्थिक संबंध मजबूत करने पर जोर

IANS | May 6, 2026 8:11 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारत और वियतनाम ने आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई है और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 25 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। बुधवार को दोनों देशों द्वारा जारी संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई। यह संयुक्त बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के बीच हुई बातचीत के बाद जारी किया गया, जो भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने और हमारा साथ देने के लिए वियतनाम का आभार: पीएम मोदी

IANS | May 6, 2026 3:27 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुई बर्बर आतंकी हमले की निंदा करने और विषम स्थिति में भारत का साथ देने के लिए वियतनाम का आभार जताया। राष्ट्रीय राजधानी स्थित हैदराबाद हाउस में एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने इन भावनाओं को अहम बताया। सुशासन, विरासत, विकास और साझा सांस्कृतिक मूल्यों को द्विपक्षीय संबंधों का आधार बताया।

अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अराघची जा रहे चीन, इस महीने जिनपिंग से मिलेंगे ट्रंप

IANS | May 5, 2026 6:01 PM

तेहरान, 5 मई (आईएएनएस)। ईरान और मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से हालात तनावपूर्ण होते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि सैयद अब्बास अराघची चीन के दौरे पर जा रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे से पहले ईरानी विदेश मंत्री बीजिंग पहुंच रहे हैं।

कोस्टा रिका, होंडुरास, बेलीज और डोमिनिका के दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा

IANS | May 5, 2026 2:42 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश एवं वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा कोस्टा रिका, होंडुरास, बेलीज और डोमिनिका राष्ट्रमंडल का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय द्वारा दी की गई जानकारी के अनुसार, मंत्री मार्गेरिटा का यह विदेश दौरा 8 से 15 मई तक चलेगा।

भारत-जमैका के बीच साझेदारी की समीक्षा, एस. जयशंकर ने विकास सहयोग को बताया मुख्य आधार

IANS | May 5, 2026 12:58 PM

किंग्स्टन, 5 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत-जमैका संबंधों में विकास सहयोग (डेवलपमेंट कोऑपरेशन) एक प्रमुख आधार बना हुआ है और दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए नए अवसरों की तलाश कर रहे हैं।