क्या चीन पर अमेरिका का नया टैरिफ वैश्विक व्यापार पर डालेगा असर? डेनमार्क के पूर्व राजदूत फ्रेडी स्वेन ने रखे विचार

IANS | October 11, 2025 4:40 PM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में डेनमार्क के पूर्व राजदूत फ्रेडी स्वेन ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास की सराहना की। आईएएनएस के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था, अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ के साथ-साथ अन्य कई मुद्दों पर बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि चीन पर लागू ताजा टैरिफ का वैश्विक व्यापार पर क्या असर पड़ेगा।

अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर : जिनपिंग ने उत्पादों पर एक्सपोर्ट कंट्रोल लगाया तो ट्रंप ने 100 फीसदी टैरिफ किया लागू

IANS | October 11, 2025 11:52 AM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका और चीन के बीच एक बार फिर से ट्रेड वॉर छिड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन से काफी नाराज हैं। उन्होंने चीन के ऊपर 100 फीसदी टैरिफ लगाया है।

ब्रिटेन पीएम और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के भारत दौरे से क्या होगा फायदा? रक्षा विशेषज्ञ ने बताया

IANS | October 10, 2025 6:00 PM

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे। पीएम स्टार्मर के भारत दौरे से दोनों देशों को काफी फायदा मिलने वाला है। दूसरी ओर अफगानिस्तान के विदेश मंत्री भारत पहुंचे हुए हैं। इस बीच रिटायर्ड ब्रिगेडियर हेमंत महाजन ने आईएएनएस को बताया कि दोनों देशों के नेताओं के भारत आने से क्या फायदा होगा।

भारत-यूके के बीच व्यापार समझौता, दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच साझा विकास और समृद्धि रोडमैप : पीएम मोदी

IANS | October 9, 2025 5:30 PM

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत-यूके के बीच व्यापार समझौता दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच साझा विकास और समृद्धि रोडमैप है। यह मार्केट एक्सेस के साथ दोनों देशों के एमएसएमई को मजबूती देगा और लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा।

ओम बिरला ने बारबाडोस में कॉमनवेल्थ सम्मेलन में तकनीक और लोकतंत्र पर कार्यशाला की अध्यक्षता की

IANS | October 9, 2025 1:51 PM

ब्रिजटाउन, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 68वें कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन के दौरान 'प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना : परिवर्तनों के माध्यम से लोकतंत्र को बढ़ाना और डिजिटल विभाजन से निपटना' विषय पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता की। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बिरला ने भारत की लोकतंत्र, समावेशी विकास और मानवाधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

क्या भारत को सौंपा जाएगा जाकिर नाइक? मलेशिया के उच्चायुक्त मुस्तफा ने दिया बड़ा बयान

IANS | October 7, 2025 12:17 PM

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में मलेशिया के उच्चायुक्त दातो मुजफ्फर शाह मुस्तफा ने अक्टूबर के अंत तक कुआलालंपुर में आयोजित होने वाले साल के दूसरे आसियान शिखर सम्मेलन के साथ दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को लेकर आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान मलेशियाई उच्चायुक्त ने भारत को जाकिर नाइक को सौंपने को लेकर एक बड़ा बयान दिया।

भारत और यूरोपीय संघ आज ब्रुसेल्स में मुक्त व्यापार समझौते पर नए दौर की वार्ता शुरू करेंगे

IANS | October 6, 2025 3:14 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) सोमवार को ब्रुसेल्स में प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर 14वें दौर की वार्ता शुरू करेंगे। यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से दी गई।

सीजफायर को लेकर वार्ता की हो रही तैयारी, उधर गाजा में नहीं रुक रही इजरायल की बमबारी

IANS | October 6, 2025 3:01 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक तरफ मिस्र की मध्यस्थता के बीच हमास और इजरायल में वार्ता होने वाली है। दूसरी ओर इजरायल गाजा में बमबारी नहीं रोक रहा है। शांति वार्ता से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इजरायली वॉर रूम की ओर से वीडियो शेयर कर जानकारी दी गई है कि गाजा में इजरायल की ओर से बमबारी की गई है।

भूटान में अचानक आई बाढ़ में फंसे लोग, भारतीय सेना ने रेस्क्यू के लिए पहुंचाई मदद

IANS | October 5, 2025 6:40 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारी बारिश के कारण भूटान में कुदरत का कहर बरसा है। रविवार को अमोचू नदी क्षेत्र में आई बाढ़ की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के बीच भूटान के अस्थायी मकानों और कार्यबल शिविरों में कई लोग फंस गए। ऐसे में भारत ने भूटान की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है।

ईयू और भारत के बीच तेजी से बढ़ रहा व्यापारिक संबंध, लोगों को मिले रोजगार के अवसर

IANS | October 4, 2025 6:19 PM

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) और भारत के बीच व्यापारिक संबंधों में लगातार विकास देखने को मिल रहा है। हाल ही में फेडरेशन ऑफ यूरोपियन बिजनेस इन इंडिया (एफईबीआई) की दूसरी वार्षिक आम बैठक में भारत में ईयू के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने कहा कि एफईबीआई ने अपने पहले साल में ही महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।