क्या एशले के जासूसी मामले से अमेरिका-चीन में बढ़ेगा तनाव? रोबिंदर सचदेव ने बताया भारत पर कितना होगा असर

IANS | October 15, 2025 7:27 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय मूल के अमेरिकी विशेषज्ञ एशले टेलिस की गिरफ्तारी को लेकर आईएएनएस से बातचीत करते हुए भारत में विदेश नीति के विशेषज्ञ रोबिंदर सचदेव ने कहा कि इस घटना का भारत और अमेरिका के संबंध पर क्या असर पड़ेगा।

एशले टेलिस की गिरफ्तारी का भारत पर क्या होगा असर? पूर्व राजनयिक महेश सचदेव ने बताया

IANS | October 15, 2025 6:34 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका में भारतीय मूल के अमेरिकी विशेषज्ञ एशले टेलिस को चीन के लिए जासूसी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। टेलिस की गिरफ्तारी ने अमेरिका से लेकर भारत तक खलबली मचा दी है। इस मामले को लेकर पूर्व राजनयिक महेश सचदेव ने आईएएनएस से बातचीत की और बताया कि इसका भारत और अमेरिका के संबंध पर क्या असर पड़ेगा।

हॉट माइक ने ट्रंप-सुबियांतो की पकड़ी कुछ ऐसी बात जिससे सब हैरान, जिनपिंग और पुतिन भी हो चुके हैं इसका 'शिकार'

IANS | October 14, 2025 2:40 PM

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 अक्टूबर को मिस्र में थे। गाजा में स्थायी शांति को लेकर बुलाए शिखर सम्मेलन में दुनिया के कई नामचीन राष्ट्राध्यक्षों के साथ शामिल हुए। कुछ पल के लिए दोनों साथ दिखे। इस दौरान हॉट माइक ने कुछ ऐसा पकड़ लिया जिसे शायद वो दुनिया को बताना नहीं चाहते होंगे। इसके बाद हॉट माइक संवाद फिर चर्चा में आ गया है। यह छोटा-सा उपकरण कई बार बड़ी कूटनीतिक हलचलें पैदा कर चुका है। ऐसे ही मौकों ने साबित किया है कि कभी-कभी ऑफ कैमरा संवाद सामने आकर अंतरराष्ट्रीय संबंधों को विचित्र मोड़ दे देते हैं।

ट्रंप दे रहे थे भाषण दो इजरायली सांसदों ने की नारेबाजी, दोनों को किया गया बाहर

IANS | October 13, 2025 5:33 PM

तेल अवीव, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब भाषण दे रहे थे, ठीक उसी दौरान दो सांसदों ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद उन्हें जबरदस्ती हटा दिया गया। इसका जवाब राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़े शानदार अंदाज में दिया। उन्होंने कुछ ऐसा बोला जिससे पूरे संसद भवन में तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी और हंसी के फव्वारे छूट पड़े।

ट्रंप ने माना, 'इजरायली पीएम नेतन्याहू से निपटना आसान नहीं'

IANS | October 13, 2025 5:06 PM

तेल अवीव, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायली सांसद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को सख्त प्रधानमंत्री करार दिया। हल्के फुल्के अंदाज में कहा इनसे निपटना आसान नहीं।

गाजा शांति शिखर सम्मेलन से पहले हमास ने छोड़े 21 इजरायली बंधक, ब्रिटेन के पीएम का बड़ा रिएक्शन

IANS | October 13, 2025 3:25 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। मिस्र में सोमवार को गाजा शांति शिखर सम्मेलन की पहली बैठक होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और मिस्र के अब्देल फतह अल-सीसी इसकी अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में 20 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। राष्ट्रपति ट्रंप के शांति समझौते के तहत पहले चरण में 7 बंधकों की रिहाई हो गई। इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का बयान सामने आया है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान हिंसक झड़प पर विदेश मंत्री मुत्ताकी बोले, वार्ता के जरिए मुद्दों को सुलझाने का समय

IANS | October 12, 2025 7:00 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी इन दिनों भारत दौरे पर हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर काफी तनावपूर्ण स्थिति है। दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प जारी है। इस बीच अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान में कुछ खास लोग हैं, जो हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए, अफगानिस्तान को अपने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।

ब्राजील पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, कॉप30 में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

IANS | October 12, 2025 3:57 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव रविवार को ब्राजील दौरे पर पहुंचे हैं। ब्राजील में वह संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

'अपने आप को हिंदू मत कहो...' मुहम्मद यूनुस ने बांग्लादेशी हिंदुओं पर हिंसा की खबरों को बताया झूठ

IANS | October 12, 2025 2:59 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुहम्मद यूनुस ने बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को झूठा बताया। इसके साथ ही उन्होंने भारत पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने बांग्लादेशी हिंदुओं से कहा कि मत कहो कि मैं हिंदू हूं, मेरी रक्षा करो।

अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच गोलीबारी पर मुस्लिम देशों ने दी नसीहत, दोनों देश आत्मसंयम बरतें

IANS | October 12, 2025 2:14 PM

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी हिंसक झड़प को लेकर ईरान, कतर और सऊदी अरब समेत मुस्लिम देशों ने चिंता जाहिर की है। काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान ने पलटवार किया, जिसके बाद सीमा पर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।