यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए बातचीत और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता : भारत

IANS | September 5, 2025 12:34 PM

संयुक्त राष्ट्र, 5 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति की आवश्यकता पर जोर दिया है। भारत ने ईंधन की कीमतों सहित युद्ध के परिणामों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि दक्षिण के देशों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है।

दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल, कई बैठकों में लेंगे हिस्सा

IANS | September 2, 2025 8:58 AM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल मंगलवार सुबह भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के तहत बेंगलुरु पहुंच गए हैं। उनका यह दौरा भारत-जर्मनी संबंधों के बढ़ते रणनीतिक महत्व को रेखांकित करता है।

मोटवानी जडेजा इंस्टीट्यूट फॉर अमेरिकन स्टडीज के उद्घाटन सेमिनार में भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा हुई

IANS | September 1, 2025 5:18 PM

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। मोटवानी जडेजा इंस्टीट्यूट फॉर अमेरिकन स्टडीज (एमजेआईएएस) के उद्घाटन सेमिनार में प्रसिद्ध लेखक, विचारक और विदेश नीति विशेषज्ञ प्रोफेसर (डॉ.) सी. राजा मोहन ने कहा कि आज हमें रणनीतिक धैर्य की आवश्यकता है। भारत को दृढ़ रहना होगा कि हम मांगों के आगे नहीं झुकेंगे, बल्कि बातचीत के लिए तैयार रहेंगे। संयुक्त राज्य अमेरिका के भीतर परिवर्तन के स्रोतों को समझना महत्वपूर्ण है।

एससीओ शिखर सम्मेलन : पीएम मोदी का शांति, स्थिरता और कनेक्टिविटी पर जोर, विकास का रोडमैप किया साझा

IANS | September 1, 2025 2:10 PM

तियानजिन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 25वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में एससीओ विकास रणनीति, वैश्विक शासन सुधार, आतंकवाद विरोधी उपाय, शांति और सुरक्षा, आर्थिक व वित्तीय सहयोग और सतत विकास जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

एससीओ शिखर सम्मेलन : राष्ट्रपति जिनपिंग ने गिनाईं उपलब्धियां, चरमपंथ और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का आह्वान

IANS | September 1, 2025 1:06 PM

तियानजिन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 25वें राष्ट्राध्यक्ष परिषद की बैठक में अपने भाषण के दौरान संगठन के 24 साल के सफर और भविष्य की दिशा पर प्रकाश डाला। उन्होंने 'शंघाई स्प्रिट' को रेखांकित करते हुए आपसी विश्वास, लाभ, समानता, परामर्श और विविध सभ्यताओं के सम्मान और साझा विकास के सिद्धांतों को दोहराया।

तियानजिन में पीएम मोदी-पुतिन की दोस्ताना मुलाकात, द्विपक्षीय बैठक के लिए एकसाथ कार में पहुंचे

IANS | September 1, 2025 11:50 AM

तियानजिन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के समापन के बाद द्विपक्षीय बैठक के लिए एक ही कार में सवार होकर मीटिंग में पहुंचे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर कर इस मुलाकात की जानकारी दी।

वीडियो ऑफ द डे : रूस ने शेयर किया पीएम मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात का खास वीडियो

IANS | September 1, 2025 11:37 AM

तियानजिन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से पहले एक साथ मुलाकात की। रूस के विदेश मंत्रालय ने इस मुलाकात का वीडियो शेयर किया और इसे 'वीडियो ऑफ द डे' बताया।

एससीओ शिखर सम्मेलन : सदस्य देशों ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, कहा- दोहरे मापदंड अस्वीकार्य

IANS | September 1, 2025 11:11 AM

तियानजिन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों के दोषियों, आयोजकों और प्रायोजकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

'क्षेत्रीय शांति के लिए आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा', पीएम मोदी ने एससीओ बैठक में किया पहलगाम हमले का जिक्र

IANS | September 1, 2025 10:21 AM

तियानजिन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में आतंकवाद को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद का दंश झेल रहा है और पहलगाम हमला मानवता पर हमला है।

भारत की सोच और नीति 'सिक्यूरिटी, कनेक्टिविटी और ऑपर्च्युनिटी' पर आधारित : पीएम मोदी

IANS | September 1, 2025 10:13 AM

तियानजिन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में भारत की सोच और नीति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत की सोच और नीति 'एस - सिक्यूरिटी, सी- कनेक्टिविटी और ओ- ऑपर्च्युनिटी' पर आधारित है।