अप्रैल-अक्टूबर में आसियान के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 5.2 प्रतिशत बढ़कर 73 अरब डॉलर पहुंचा
नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर की अवधि के दौरान दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 5.2 प्रतिशत बढ़कर 73 अरब डॉलर पर पहुंच गया।