भारत ने सेंट्रल अमेरिकी देशों को डिजिटल, कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में की सहयोग की पेशकश

IANS | September 26, 2025 9:06 AM

न्यूयॉर्क, 26 सितंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सेंट्रल अमेरिकी देशों को डिजिटल भुगतान प्रणाली, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल्स और कृषि जैसे क्षेत्रों में भारत की विशेषज्ञता साझा करने की पेशकश की है, जिससे साझा चुनौतियों का समाधान किया जा सके।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में नेतन्याहू 'रखेंगे इजरायल, आईडीएफ और अपना सच'

IANS | September 25, 2025 3:04 PM

तेल अवीव, 25 सितंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपना पक्ष रखेंगे। किन मुद्दों पर विरोधियों को घेरेंगे, इसका संकेत न्यूयॉर्क के लिए रवाना होने से पहले दे दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपना सच रखूंगा और फिलिस्तीन को मान्यता देने वालों की निंदा करूंगा।

विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका में फिलीपींस के विदेश सचिव से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

IANS | September 22, 2025 10:54 AM

न्यूयॉर्क, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 80वें सत्र से पहले फिलीपींस की विदेश मंत्री थेरेसा लाजारो से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री से की बात, कहा- भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध

IANS | September 18, 2025 12:56 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नेपाल की अंतरिम सरकार की पीएम सुशीला कार्की से फोन पर बातचीत की। उन्होंने हाल ही में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान जान गंवाने वालों के परिवारों को प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और शांति तथा स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों में भारत के समर्थन को दोहराया।

सऊदी अरब-पाकिस्तान के रक्षा समझौते पर भारत का बयान, 'राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध',

IANS | September 18, 2025 9:56 AM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच एक रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर की खबर सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की हालिया रियाद यात्रा के दौरान इस समझौते पर औपचारिक मुहर लगी, जिस पर सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और पाक प्रधानमंत्री ने हस्ताक्षर किए।

जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं, बोलीं- उनका दृढ़ संकल्प प्रेरणा का स्रोत

IANS | September 17, 2025 1:25 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने बधाई देते हुए दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा भी जताई।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को किया फोन, भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने की प्रतिबद्धता

IANS | September 16, 2025 9:53 PM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मैटे फ्रेडरिक्सन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

'भारत और अमेरिका करीबी दोस्त और नेचुरल पार्टनर्स', पीएम मोदी ने ट्रंप के पोस्ट पर दिया जवाब

IANS | September 10, 2025 8:29 AM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अमेरिका को करीबी दोस्त और स्वाभाविक साझेदार बताया। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं पर विश्वास जताते हुए कहा कि ये चर्चाएं दोनों देशों की साझेदारी की असीम संभावनाओं को खोलने का रास्ता बनाएंगी।

वाराणसी: पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां तेज, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

IANS | September 9, 2025 1:05 PM

वाराणसी, 9 सितंबर (आईएएनएस)। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के प्रस्तावित दौरे को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस लाइन मैदान में सेना के तीन हेलीकॉप्टरों ने टच एंड गो रिहर्सल कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास किया। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए लगातार सतर्क हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करने जा रहे दक्षिण कोरिया की यात्रा, जिनपिंग-किम से भी मुलाकात संभव

IANS | September 7, 2025 8:26 AM

वाशिंगटन, 7 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके शीर्ष सलाहकार एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) व्यापार मंत्रियों की बैठक के लिए अक्टूबर में दक्षिण कोरिया की यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात संभव है।