कारगिल युद्ध के नायक मेजर मनोज तलवार, उनकी शहादत देश के लिए मिसाल
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत मेजर मनोज तलवार भारतीय सेना के उन जांबाज सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।