दिल्ली आर्ट वीक 1-10 दिसंबर तक
नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएसलाइफ)। दिल्ली आर्ट वीक (डीएडब्ल्यू) का तीसरा संस्करण 1 से 10 दिसंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएसलाइफ)। दिल्ली आर्ट वीक (डीएडब्ल्यू) का तीसरा संस्करण 1 से 10 दिसंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा।
अयोध्या, 30 नवंबर (आईएएनएस)। रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हैं। वैसे तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेशी मेहमानों के आने से यह अयोजन भव्य होगा ही, लेकिन अब इसे और खास बनाने की कोशिश शुरू है। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को और खास बनाने के लिए विदेशी धरती पर जन्मे और उसी संस्कृति में पले-बढ़े 14 से अधिक देशों के कलाकार श्रीरामलीला का मंचन कर भारतीय संस्कृति को पुष्ट करेंगे। 17 से 22 जनवरी 2024 के बीच होने वाले इस मंचन से श्रीरामलला का अभिनन्दन भी होगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर श्रीरामलीला मंचन का आयोजन होगा।
गोपालगंज , 17 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में चहुंओर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारी चल रही है वहीं गोपालगंज में गंडक (नारायणी) नदी के डुमरिया छठ घाट पर विशाल मगरमच्छ दिखाई देने के बाद लोग सकते में आ गए। स्थानीय लोगों का दावा है कि कई मगरमच्छ अटखेलियां करते देखे गए। कई लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चंडीगढ़, 12 नवंबर (आईएएनएस)। स्वर्ण मंदिर परिसर को रविवार को बंदी छोड़ दिवस और दिवाली के अवसर पर रोशन किया गया। यहां सिखों का सबसे पवित्र तीर्थस्थल हरमंदर साहिब स्थित है।
लखनऊ, 8 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीराम जन्मभूमि पर निर्माणाधीन भव्य मंदिर तेजी से आकार ले रहा है। 22 जनवरी को पांच शताब्दी बाद भगवान श्रीराम अपने नव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। आस्थावान अपने प्रभु श्रीराम के मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगे। इसे देखते हुए योगी सरकार अयोध्या को सर्वसुविधायुक्त शहर के रूप में डेवलप कर रही है।
अयोध्या, 3 नवम्बर (आईएएनएस)। अयोध्या में दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए कई प्रकार के आयोजन हो रहे हैं। अयोध्या शोध संस्थान भी तीन दिवसीय रामलीला का आयोजन करेगा जिसमें देश से ही नहीं विदेश के भी कलाकार मंचन कर आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।
देहरादून,1नवंबर(आईएएनएस)। पूरे प्रदेश में करवा चौथ का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी अपने 2 दिवसीय दौरे पर गुजरात के अहमदाबाद में है। धामी 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' की ब्रैंडिंग के लिए गुजरात के दौरे पर हैं। ऐसे में सीएम की पत्नी गीता पुष्कर धामी ने भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था।
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। सरदार पटेल की जयन्ती के दिन देश में 31 अक्टूबर को एक बहुत बड़े राष्ट्रव्यापी संगठन की नींव रखी जा रही है। इस संगठन का नाम है 'मेरा युवा भारत'। यह संगठन भारत के युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के विभिन्न आयोजनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर देगा।
आगरा, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। शरद पूर्णिमा मनाने वाले तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ने सैकड़ों पर्यटकों को आकर्षित किया। धुंध और चंद्रग्रहण के बावजूद शनिवार को चांदनी में चमकते प्रेम के स्मारक, ताज महल को देखकर पर्यटक बेहद रोमांचित थे।
छतरपुर, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। भले ही राम सजीवन और उनकी पत्नी ने उम्र के सात दशक पार कर लिए हों मगर वे सक्रियता और सेहत के मामले में नौजवानों से कम नहीं है। उन्हें इलाके में लोग 70 साल के युवा कहते हैं। उनकी सेहत और तंदुरुस्ती में छुपा है योग और व्यायाम का राज।