साहित्य जगत के 'क्रांतिकारी' व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई, सामाजिक यथार्थ से रहा गजब का जुड़ाव
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। हरिशंकर परसाई अपनी सीधी और तीखी लेखन शैली के कारण व्यंग्य जगत के 'क्रांतिदूत' के तौर पर पहचाने जाते हैं। बतौर लेखक उन्होंने व्यंग्य को एक 'सम्मानजनक और विशिष्ट' साहित्यिक शैली के रूप में स्थापित किया, जो आज की पीढ़ी के लिए अमूल्य और अमिट धरोहर है।