बीज, जूट से आभूषण बनाकर संगीता ने पाई प्रसिद्धि, 15 महिलाओं को दिया रोजगार
जमुई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। कहा जाता है कि कठिन रास्तों से कभी ना घबराएं, क्योंकि कठिन रास्ते हमेशा खूबसूरत मंजिल की ओर लेकर जाते हैं। अगर दृढ़ निश्चय हो और समर्पण भाव से किसी भी काम में लगा जाए तो मंजिल पाना मुश्किल नहीं है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है जमुई के एक छोटे से गांव की रहने वाली महिला संगीता देवी ने।