पीएम मोदी ने शिवालयों के उत्थान में दिया अहम योगदान, काशी से केदारनाथ तक दिखा प्रमाण
नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिव मंदिरों के पुनर्निर्माण और उनकी भव्यता को बरकरार रखने के लिए अथक प्रयास किए हैं। उनकी इन कोशिशों की झलक महाशिवरात्रि पर्व पर 'मोदी स्टोरी' द्वारा जारी एक वीडियो क्लिप में दिखती है। ये पीएम मोदी के सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने की इच्छाशक्ति का प्रमाण है।