द अदर साइड ऑफ डिप्लोमेसी : भारतीय राजनयिकों के जीवनसाथियों का रंगीन लेकिन चुनौतीपूर्ण जीवन (पुस्तक समीक्षा)

IANS | March 6, 2025 4:00 PM

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। यहां तक कि अपने बीच भी वे यह महसूस करते हैं कि वे सिर्फ गुलाब जामुन और किसी आधिकारिक मौके पर सैकड़ों की संख्या में समोसे बनाने के लिए ही जाने जाते हैं। लेकिन भारत के 'अनौपचारिक राजनयिक' अक्सर अपनी असली काबिलियत दिखाते हैं। जैसे 1965 के युद्ध के दौरान एक राजनयिक की गर्भवती पत्नी, जो अपने छोटे बेटे के साथ ढाका में नजरबंद थीं, पहले तो उसने गुप्त दस्तावेज जला दिए और फिर अपने पाकिस्तानी बंदीकर्ताओं को सख्ती से समझाकर कहा कि वह उनके उचित व्यवहार करें।

देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत, मुखवा आकर मैं धन्य: पीएम मोदी

IANS | March 6, 2025 12:01 PM

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मुखवा गांव में स्थित मुखीमठ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद उन्होंने हर्षिल में ट्रैक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित किया।

ब्रजमंडल में भगवान और भक्त का मिट जाता है भेद, 'सखियों' को भी भेजा जाएगा 'फाग निमंत्रण'

IANS | March 3, 2025 3:02 PM

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। बसंती पंचमी के साथ ही ब्रज में होली की खुमारी छाने लगती है। उस दिन बरसाना में लाडली जी मंदिर में होली का डाढ़ा (डांडा) गाड़ा जाता है और इसी के साथ रंगोत्सव की शुरुआत हो जाती है। ब्रज की होली पूरी दुनिया में मशहूर है। एक दो दिन नहीं, महीने भर का मेला है, जिसमें डूबने देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग खिंचे चले आते हैं।

बनारस की रंगभरी एकादशी : काशी विश्वनाथ संग ससुराल पहुंचती हैं गौरा, गौना में शामिल होते हैं ‘गण’

IANS | March 2, 2025 3:59 PM

वाराणसी, 2 मार्च (आईएएनएस)। 'मईया गौरा चलेलीं ससुराली हो...' और गौरा के साथ पूरा बनारस (वाराणसी) झूम जाता है। रंगभरी एकादशी पर ये गीत फगुआ के रंग को और गाढ़ा कर देता है। फगुआ (होली) से ठीक चार दिन पहले बाबा श्री विश्वनाथ की नगरी काशी एक अलग ही रंग में रंगी दिखाई देती है। चहुंओर उल्लास छाया रहता है और हो भी क्यों न, उस दिन विश्व के नाथ माता पार्वती को मायके से उनके घर काशी जो ले आते हैं। ऐसे में रंगभरी एकादशी पर धर्मनगरी रंग जाती है, उल्लास, खुशी, भावनाओं और भक्ति के रंग में।

उदयपुर का मेनार गांव जहां खेली जाती है 'बारूद की होली', रात भर चलती हैं तोपें

IANS | March 2, 2025 3:49 PM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म आई थी गोलियों की रासलीला। बड़ी चली, हट कर टाइटल था। राजस्थान के एक गांव में भी ऐसा ही कुछ हट कर होता है होली पर! यहां रंगों की नहीं बारूद की होली खेली जाती है। रात भर तोप गरजती है, आग उगलती है और लोग झूमने लगते हैं।

होली विशेष : समय के साथ बदलते गए रंग, जानें कैसा रहा सफर

IANS | March 1, 2025 7:32 PM

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। होली का त्योहार भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, जो उल्लास, खुशी और रंगों के पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह दिन न केवल रंगों के खेल के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यह एक-दूसरे से गले मिलने, बुरा-भला भूलने और प्रेम तथा भाईचारे का संदेश देने का अवसर भी है। जब होली के रंगों की बात होती है, तो हम अक्सर यह नहीं सोचते कि इस त्योहार पर रंग खेलने की कहानी और प्राचीन समय से आधुनिक युग तक रंगों का इतिहास क्या है?

दक्षिण भारत में होली को दिए गए हैं अलग-अलग नाम, जानें कहानी है क्या?

IANS | February 28, 2025 2:54 PM

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी पट्टी में होली की धूम रहती है। रंग-अबीर-गुलाल से सब सराबोर रहते हैं। लेकिन विविधताओं से भरे इस देश के दक्षिण में भी रंगोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। कर्नाटक के हंपी और उडुपी की होली देखने और मनाने दूर-दूर से लोग आते हैं, तो केरल में विदेशियों का तांता लग जाता है।

दिल्ली से राजौरी तक महाशिवरात्रि की धूम, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालुओं ने की भोले बाबा की पूजा

IANS | February 26, 2025 2:05 PM

राजौरी/ नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती राजौरी जिले में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर महादेव से प्रार्थना भी की।

पीएम मोदी ने शिवालयों के उत्थान में दिया अहम योगदान, काशी से केदारनाथ तक दिखा प्रमाण

IANS | February 26, 2025 1:36 PM

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिव मंदिरों के पुनर्निर्माण और उनकी भव्यता को बरकरार रखने के लिए अथक प्रयास किए हैं। उनकी इन कोशिशों की झलक महाशिवरात्रि पर्व पर 'मोदी स्टोरी' द्वारा जारी एक वीडियो क्लिप में दिखती है। ये पीएम मोदी के सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने की इच्छाशक्ति का प्रमाण है।

महाशिवरात्रि की धूम : शिवालयों में उमड़े भक्त कर रहे भोले भंडारी का अभिषेक

IANS | February 26, 2025 10:32 AM

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि के अवसर पर देशभर में शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, विभिन्न शहरों और गांवों के शिव मंदिरों में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और भक्ति अर्पित करने पहुंचे। उत्तर प्रदेश के बस्ती , देवरिया, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, बिहार के वैशाली, छत्तीसगढ़ के जशपुर, हरियाणा के रोहतक और पूर्वी दिल्ली के विभिन्न मंदिरों में भारी संख्या में लोग सुबह-सुबह भगवान शिव की आराधना करने पहुंचे।