आईआईटी के बाद यूएस गए, फिर अध्यात्म के मार्ग पर भारत लौटे, अब वेदांत की शिक्षा दे रहे हैं आचार्य जयशंकर

IANS | January 19, 2025 2:21 PM

लखनऊ, 19 जनवरी (आईएएनएस)। प्रयागराज की कुंभ नगरी में महाकुंभ की शुरुआत के साथ देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु भारत की संस्कृति की दिव्यता, आध्यात्मिकता और उसमें स्वयं की पहचान के संदेश को जानने, समझने और अनुभव करने के लिए आस्था की संगम नगरी में आ रहे हैं। कई विदेशी लोग भारत आकर यहां की संस्कृति से अभिभूत होकर यहीं के होकर रह जाते हैं तो विदेश में बस चुके कई भारतवासी भी अपनी जड़ों की ओर वापस लौट जाते हैं। ऐसे ही एक संत हैं आचार्य जयशंकर जो अध्यात्म की राह पर चलने से पहले यूएस में बढ़िया नौकरी कर रहे थे लेकिन भौतिक जीवन में उन्हें कुछ अधूरा लगा जिसके बाद उन्होंने भारतीय जीवन-दर्शन को अपनाया। आईएएनएस ने आचार्य जयशंकर से खास बातचीत की है।

'महाकुंभ 2025' में हजारों श्रद्धालु कर रहे कल्पवास, सूर्योदय से पहले करना होता है संगम स्नान

IANS | January 19, 2025 1:28 PM

महाकुंभ नगर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। महाकुंभ 2025 में हजारों श्रद्धालु संगम तट पर कल्पवास निर्वहन भी कर रहे हैं। रविवार को आईएएनएस से बात करते हुए कल्पवासियों ने बताया कि यह बहुत ही कठिन होता है, जिसमें सूर्योदय से पहले संगम स्नान करने के साथ ही पूरे दिन एक ही बार भोजन करना होता है।

महाकुंभ : शिविरों और पंडालों की भव्यता से श्रद्धालु मुग्ध, कहा- ऐसा भव्य कुंभ नहीं देखा

IANS | January 18, 2025 5:52 PM

महाकुंभ नगर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। इस बार धर्म आस्था के कुंभ में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कुंभ मेला क्षेत्र या प्रयागराज शहर, इनको बड़ी खूबसूरती से सजाया गया है। मेले के अंदर बने शिविरों के गेट पूरी भव्यता के साथ सजे हुए हैं। उनके अंदर प्रवेश करने के बाद श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभव हो रहा है।

अबू धाबी के बीएपीएस हिंदू मंदिर में 20 से अधिक देशों के रक्षा प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत

IANS | January 15, 2025 4:10 PM

अबू धाबी, 15 जनवरी (आईएएनएस)। बीएपीएस हिंदू मंदिर ने नए साल की शुरुआत ‘एकता, विविधता और सौहार्द’ के अनोखे उत्सव के साथ की। इस अवसर पर 20 से अधिक देशों के रक्षा प्रतिनिधि, उनके परिवार और कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

राम मंदिर की नक्काशी में महिलाएं दे रहीं योगदान, कहा- पीएम मोदी की वजह से हम अपने पैरों पर हो पा रहे खड़े

IANS | January 13, 2025 9:41 PM

अयोध्या, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में चल रहे भगवान राम के मंदिर निर्माण में महिलाएं भी भूमिका निभा रही हैं। मंदिर निर्माण के लिए परिसर में पत्थरों पर नक्काशी काटने का काम चल रहा है। इस काम को पुरुषों के साथ महिलाएं भी कर रही हैं। मंदिर परिसर में पत्‍थरों पर नक्‍काशी कर रहीं महिला कारीगरों ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हमें बहुत गर्व है कि हम भगवान राम के मंदिर निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। साथ ही इस काम को करने के लिए हमें हमारा मेहनताना भी मिल रहा है। पीएम मोदी और सीएम योगी की वजह से हम अपने पैरों पर खड़े हो पा रहे हैं।

महाकुंभ में पहुंचे विदेशी श्रद्धालु भी गदगद, बोले- हम तो धन्य हो गए

IANS | January 13, 2025 11:20 AM

महाकुंभ नगर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। धर्म और आस्था की नगरी प्रयागराज में महाकुंभ के मौके पर भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। सुबह साढ़े नौ बजे तक 60 लाख श्रद्धालु मां गंगा में डुबकी लगा चुके हैं। विदेशी पर्यटक भी यहां पहुंचे हैं। कुछ ने आईएएनएस से बातचीत में खुद को भाग्यशाली बताया।

अहमदाबाद में शुरू हुआ अंतर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव, दुनिया भर से आए पतंगबाजों में उत्साह

IANS | January 11, 2025 6:49 PM

अहमदाबाद, 11 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार से पतंग उत्सव की शुरुआत हो गई। उत्सव का आयोजन साबरमती नदी के रिवर फ्रंट पर किया जा रहा है, जहां दुनिया भर के पतंगबाज अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ, फूलों से सज गया भगवान का दिव्य दरबार

IANS | January 11, 2025 11:03 AM

अयोध्या, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर आज से वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने का सिलसिला जारी है।

सबसे पहले प्रवासी भारतीय दिवस में पीएम मोदी ने की थी एक नई शुरुआत, 'मोदी आर्काइव' ने दी जानकारी

IANS | January 9, 2025 12:39 PM

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर 'मोदी आर्काइव' अकाउंट के जरिए प्रवासी भारतीय दिवस के बारे में खास जानकारी दी गई।

महाकुंभ : अनूठी कला और वेशभूषा से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही जंगम संतों की टोली

IANS | January 8, 2025 6:06 PM

महाकुंभ नगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। आस्था की संगम नगरी प्रयागराज पूरी तरह से महाकुंभ के रंग में सराबोर हो चुकी है। 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे महाकुंभ के लिए भारत के साधु-संत अपने-अपने अखाड़ों के साथ भव्य पेशवाई निकालते हुए महाकुंभ नगर में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं, प्रयागराज में संत समाज के साथ जंगम संतों की टोली भी घूमती नजर आ रही है। जंगम संतों की अनूठी कला और वेशभूषा मेले में लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।