पूर्वजों की मुक्ति के लिए कौओं को ही क्यों खिलाते हैं भोजन? गरुड़ पुराण में है इसका रहस्य
नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में अपने पितरों की मुक्ति के लिए पितृपक्ष का विशेष महत्व होता है। इस साल पितृ पक्ष मंगलवार (17 सितंबर) से शुरू हो गया है। इस दौरान अगले 15 दिनों तक श्राद्ध और तर्पण के जरिए पितरों को तृप्त किया जाएगा। पितृपक्ष के दौरान लोग अपने पितरों को तर्पण देने के लिए श्राद्ध के दौरान कौओं को खाना खिलाते हैं। आइए जानते हैं श्राद्ध के दौरान कौओं को भोजन कराने का पौराणिक महत्व क्या है।