संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, दर्शक दीर्घा से लोक सभा में कूदे दो युवक
नई दिल्ली, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। संसद की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बुधवार को लोक सभा की कार्यवाही के दौरान अचानक सदन में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब अचानक दर्शक दीर्घा से 2 युवक सदन में कूद पड़े।