कांग्रेस के लिए दशकों से खुला रहा है धीरज साहू के परिवार का खजाना, बदले में पावर कॉरिडोर में मिलती रही ऊंची रसूख
रांची, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से 355 करोड़ से भी ज्यादा कैश की बरामदगी के मामले में कांग्रेस ने भले उनसे किनारा कर लिया हो, लेकिन सच्चाई यह है कि साहू का धनाढ्य परिवार अपने खजाने से पार्टी को समय से नवाजता रहा है और इसकी एवज में कांग्रेस भी इस परिवार के सदस्यों को पावर कॉरिडोर में ऊंचे रसूख देकर उपकृत करती रही है।