ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वीवो इंडिया और अन्य के खिलाफ पहला आरोपपत्र दाखिल किया
नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में अपनी पहली चार्जशीट दायर की है। एक सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी।