गाजियाबाद में रॉकेट से कार में लगी आग, मॉल सुरक्षा ने पाया काबू
गाजियाबाद, 14 नवंबर (आईएएनएस)। दिवाली में हो रही आतिशबाजी के चलते एक कार में आग लग गई। ये हादसा गाजियाबाद में हुआ। हादसे के बाद कार सवार लोगों ने तुरंत कार से उतरकर अपनी जान बचाई। आग गाजियाबाद के थाना नंदग्राम के राज नगर एक्सटेंशन में वीवीआईपी मॉल के सामने लगी।