कर्नाटक में वीडियो के जरिए शख्स को किया ब्लैकमेल
रायचूर, 8 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के रायचूर जिले में एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। व्यक्ति ने अपनी शिकातय में बताया कि एक अज्ञात नंबर से उसके फोन पर आए लिंक पर क्लिक करने के बाद एक मॉर्फ वीडियो के जरिए उसे एक साल से अधिक समय तक ब्लैकमेल किया गया।