पीएनबी घोटाले के दो अन्य आरोपियों पर मोदी बंधुओं से अलग चलेगा केस
मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके भाई नीशाल मोदी के प्रत्यर्पण पर अनिश्चितता के मद्देनज़र एक विशेष अदालत ने सीबीआई को करोड़ों रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में उनके मुकदमे को दो अन्य आरोपियों से अलग करने की अनुमति दे दी है। नीरव जहां ब्रिटेन में प्रत्यर्पण कार्यवाही का सामना कर रहा है, वहीं नीशाल बेल्जियम का नागरिक है।