किशोरी से दुष्कर्म का मामला : अदालत ने दिल्ली सरकार के निलंबित अधिकारी, पत्नी के खिलाफ आरोपपत्र पर संज्ञान लिया
नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को दिल्ली सरकार के निलंबित अधिकारी प्रेमोदय खाखा और उसकी पत्नी के खिलाफ दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लिया। प्रेमोदय पर कथित तौर पर 16 वर्षीय लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है, जबकि उसकी पत्नी पर लड़की को गर्भ गिराने की दवा देने का आरोप है।