देवघर , गोड्डा में नेताओं और कारोबारियों के दो दर्जन ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड
देवघर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के देवघर और गोड्डा जिले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सोमवार सुबह से दो दर्जन ठिकानों पर रेड शुरू की है। जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, वे जमीन, रियल इस्टेट, हॉस्पिटल, होटल आदि के कारोबार से जुड़े हैं। इनमें से कुछ ने शराब के धंधे में भी निवेश किया है।