कंपनी का गार्ड ही करवा रहा था चोरी, दो गिरफ्तार, गार्ड फरार
नोएडा, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर 58 थाना इलाके की एक कंपनी में एक गार्ड कबाड़ी के साथ मिलकर स्क्रैप चोरी करवा रहा था। अभी तक गार्ड लाखों रुपए का स्क्रैप चोरी करवा चुका है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 37 हजार रूपये भी बरामद हुए हैं।