ओडिशा से ट्रक में 2.50 करोड़ का गांजा ला रहा पांचवीं पास तस्कर गिरफ्तार
गाजियाबाद, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया है जो एक 18 चक्के के बड़े ट्रक से ओडिशा से गांजा लेकर एनसीआर में सप्लाई करने आ रहा था। पुलिस ने उसके पास से 300 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 2 करोड़ 50 लाख रुपए बताई गई है।