ईडी का दावा, रांची में जेल में बंद मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपियों ने उसके अफसरों को फंसाने और नुकसान पहुंचाने की रची साजिश
रांची, 4 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद कुछ अभियुक्त ईडी के अफसरों को झूठे मुकदमे में फंसाने और उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं। यह दावा ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में दिए गए आवेदन में किया है।