नोएडा में कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने को लेकर बवाल
नोएडा, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोएडा जिले में कुत्तों के काटने के मामलों से लोग डरे और घबराए हुए हैं और लोगों और पेट ओनर के बीच होती नोकझोंक के कई वीडियो सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, नोएडा की एक हाई राइज सोसाइटी से। इसमें लिफ्ट के अंदर कुत्ते को ले जाने को लेकर बवाल हुआ। कुत्ता मालकिन और एक रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर के बीच कहासनी के बाद नौबत हाथापाई पर आ गई। महिला ने आईएएस का फोन फेंका तो आईएएस ने महिला को थप्पड़ मारा है, जो सीसीटीवी में कैद है।