बंगाल राशन वितरण घोटाला : ईडी ने गिरफ्तार कारोबारी की 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता लगाया
कोलकाता, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईडी के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में हाल ही में गिरफ्तार किए गए कोलकाता के व्यवसायी बकीबुर रहमान की 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का पता लगाया है।