24 घंटे में साइबर ठगों ने उड़ाए 82 लाख रुपये
नोएडा, 15 सितंबर (आईएएनएस)। जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में ऐसे पांच मामले सामने आए हैं। इनमें से चार लोगों ने करीब 82 लाख रुपए साइबर ठगों के हाथों गवां दिए। साथ ही एक अन्य मामले में बैंक के कर्मी की संलिप्तता का मामला दर्ज किया गया है। सभी मामले गौतम बुद्ध नगर के साइबर थाने में दर्ज किए गए हैं।