बिहार में घर में ही दामाद का शव दफनाकर ऊपर लगा दिए पौधे, पुलिस ने किया बरामद
आरा, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र में विवाहेत्तर प्रेम संबंध में एक युवक की हत्या और शव को छिपाने की नियत से घर के आंगन में दफना देने का मामला प्रकाश में आया है। जहां शव दफनाया गया, वहां फूल के पौधे भी लगा दिए गए। पुलिस शव को बरामद कर मामले की छानबीन में जुट गई है।