कर्नाटक में अंतरजातीय विवाह करने पर मूक-बधिर जोड़े का बहिष्कार
28 सितंबर (आईएएनएस)। अंतरजातीय विवाह करने पर एक मूक-बधिर जोड़े और नवजात का बहिष्कार करने को लेकर चित्रदुर्ग जिला प्रशासन देवराहल्ली के ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है
28 सितंबर (आईएएनएस)। अंतरजातीय विवाह करने पर एक मूक-बधिर जोड़े और नवजात का बहिष्कार करने को लेकर चित्रदुर्ग जिला प्रशासन देवराहल्ली के ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है
इंफाल, 27 सितंबर (आईएएनएस)। संघर्षग्रस्त मणिपुर में मौजूदा स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने बुधवार को इंफाल सहित 19 पुलिस थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरे राज्य में अफ्सपा यानी सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 (एएफएसपीए) लागू रहने की अवधि 6 महीने के लिए बढ़ा दी है।
नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने खुलासा किया है कि कनाडा स्थित आतंकवादी गोल्डी बरार ने भारतीय अधिकारियों से बचने के लिए कैलिफोर्निया में शरण मांगी है।
न्यूयॉर्क, 27 सितंबर (आईएएनएस)। तीस साल से कम उम्र की फोर्ब्स की महिला टेक सीईओ पावा लापेरे का शव उनके बाल्टीमोर अपार्टमेंट से बरामद हुआ है। वो टॉप 30 में शामिल थी।
नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर पूर्वी दिल्ली में कुछ लड़कों ने चोर होने के संदेह में 26 साल एक व्यक्ति को खंभे से बांध दिया और पीट-पीटकर उसे मार डाला। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल ड्रीम11 का संचालन करने वाली स्पोर्टा टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) द्वारा उसे जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। उस पर 25,000 करोड़ रुपये के माल और सेवा कर (जीएसटी) की चोरी का आरोप है।
नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने कथित तौर पर ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग (आरएमजी) फर्मों को लगभग 12 कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं, जिसमें उन पर माल और सेवा कर (जीएसटी) में लगभग 55,000 करोड़ रुपये की चोरी का आरोप लगाया गया है।
सरे (ब्रिटिश कोलंबिया), 25 सितंबर (आईएएनएस)। वाशिंगटन पोस्ट के समीक्षा किए गए वीडियो और गवाहों के अनुसार, जून में ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में कम से कम छह लोग और दो वाहन शामिल थे। निज्जर की हत्या गुरुद्वारे के पार्किंग के पास हुई थी। हत्या का वीडियो समन्वित हमले को दर्शाता है।
नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने हाल ही में यहां पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल एक आरोपपत्र में कहा कि स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आतंकवादियों की कनाडा और जर्मनी में स्थित खालिस्तानी अलगाववादियों और पाकिस्तान में उनके आकाओं के साथ हुई बातचीत से पता चला है कि वे इस साल 26 जनवरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी में आतंकी हमला करने की योजना बना रहे थे।
कोलकाता, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में स्कूल में नौकरी के लिए करोड़ों रुपये के नकद मामले में नए सिरे से अभियान चलाते हुए, सीबीआई ने भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए डब्ल्यूबीएसएससी और डब्ल्यूबीबीपीई को ओएमआर शीट की सप्लाई के लिए जिम्मेदार आउटसोर्स एजेंसी के विभिन्न कार्यालयों पर मंगलवार को बड़े पैमाने पर छापेमारी और तलाशी अभियान शुरू किया।