बच्चियों की अश्लील फोटो खींचने पर डॉक्टर गिरफ्तार
नोएडा, 31 अगस्त (आईएएनएस)। नोएडा में एक डॉक्टर के लैपटॉप और डेस्कटॉप से बच्चियों के अश्लील फोटो और वीडियो मिले हैं। यह फोटो तब लिए गए थे, जब वह इलाज करवाने डॉक्टर के पास गई थीं। परिजनों की शिकायत पर डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में नोएडा के थाना 20 में मामला दर्ज कर पुलिस जांच भी कर रही है।