व्यवसायी पर नाबालिग नौकरानी की हत्या का आरोप, गुस्साए लोगों ने किया घर पर पथराव
रांची, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले में एक व्यवसायी पर अपने घर में काम करने वाली किशोरी की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने व्यवसायी के आवास से फांसी के फंदे से लटकता उसका शव बरामद किया है। मृतका के शरीर पर पुलिस को कई जगह जलने के निशान मिले हैं।