तारा शाहदेव केस : मुख्य आरोपी रंजीत उर्फ रकीबुल को उम्रकैद, हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार को 15 साल की सजा
रांची, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेशनल राइफल शूटर तारा शाहदेव के धर्म परिवर्तन, यौन उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना के मामले में मुख्य आरोपी रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन को रांची की सीबीआई कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।