कर्नाटक बंद: बेंगलुरु में 44 उड़ानों का आगमन व प्रस्थान रद्द
बेंगलुरु, 29 सितंबर (आईएएनएस)। बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के अधिकारियों ने 44 उड़ानों का आगमन और आगमन रद्द कर दिया है। तमिलनाडु को पानी छोड़े जाने के विरोध में कन्नड़ समर्थक संगठनों द्वारा शुक्रवार को बुलाए गए कर्नाटक बंद की पृष्ठभूमि में हवाईअड्डे से उड़ानें बंद हो गईं।