बिहार : बैंड बाजा पार्टी के साथ अपराधियों के घर पहुंच रही पुलिस, चिपका रही इश्तहार
गोपालगंज, 4 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। गोपालगंज जिला पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-100 अपराधियों की सूची बनाई है और ढोल-नगाड़ों के साथ अनोखे तरीके से अपराधियों के घर-घर जाकर इश्तहार चश्पा कर रही है और अपराधियों से सरेंडर करने की अपील कर रही है।