इंदौर में किन्नरों की दादागिरी, घर से उठा ले गए बिल्ली !
इंदौर 30 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां किन्नरों का एक दल बच्ची पैदा होने पर मुंह मांगी रकम हासिल नहीं कर पाया, तो वह पर्शियन बिल्ली को ही लेकर चलता बना। पुलिस मामलेे की जांच कर रही है।